पसगवां। मोहम्मदी तहसील के अंतर्गत राजस्व ग्राम जमिरहा में तीन सगे भाइयों ने एक गरीब किसान की कृषि योग्य भूमि पर कब्जा कर रखा है। एसडीएम के आदेश के बाद भी दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
जमिरहा निवासी श्याम सिंह पुत्र मैंकू सिंह ने बताया कि चकबंदी में उसे गांटा संख्या 44 रकबा 0.211 हेक्टेयर जमीन कृषि योग्य भूमि मिली थी, जिस पर गांव के ही तीन सगे भाइयों ने कब्जा कर लिया। उसने डीएम, एसडीएम आदि उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मियों में सामंजस्य न होने के कारण कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम के आदेश पर कानूनगो ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश की। विपक्षी से कब्जा छोड़ने का आदेश दिया, लेकिन कब्जा नहीं छूटा। श्यामसिंह ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है। राजस्व निरीक्षक अनिल प्रकाश शुक्ला अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दे चुके हैं। संवाद