फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीसीएम से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
पिता पुत्र की मौत के बाद सीएचसी पर लगी भीड़
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर डीसीएम से टकराकर कटिघरा निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र मोहम्मदी से घर जा रहे थे। बचाने के चक्कर में डीसीएम भी सड़क किनारे पलट गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कटिघरा निवासी 55 वर्षीय अनवर अपने इकलौते पुत्र 17 वर्षीय हमजा के साथ मंगलवार को किसी काम से मोहम्मदी आए थे। शाम के समय वापस घर जाते समय मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर कस्बे के करीब एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही डीसीएम ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। वहीं पिता-पुत्र को बचाने के चक्कर में डीसीएम भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पुत्र हमजा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता अनवर और पुत्र को इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ। पिता-पुत्र की मौत हो गई। डीसीएम भी पलट गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें