फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन क्विंटल तार के साथ तीन गिरफ्तार, एक संविदा लाइनमैन भी शामिल

Fri, 31 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। पुलिस ने बिजली के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब तीन क्विंटल एल्युमिनियम तार, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर संदिग्धों के पकड़े जाने की खबरें और पुलिस के तत्कालीन खंडन के कारण खुलासे के घटनाक्रम को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीमपुर निवासी शोभित वर्मा, बीरेंद्र वर्मा और सुनील कुमार के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के गिरफ्तारी की गई और पूछताछ के बाद चोरी का माल बरामद हुआ। तीनों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
इससे पहले सोशल मीडिया पर तार चोरी के मामले में कुछ लोगों के पकड़े जाने की खबरें वायरल हुई थीं, जिनका पुलिस ने उस समय खंडन किया था। अब मैगलगंज पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी का दावा किया है।
विज्ञापन

खुलासे के घटनाक्रम पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, फरधान पुलिस ने पहले कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। मैगलगंज की औरंगाबाद चौकी पुलिस द्वारा भी कुछ लोगों को पकड़े जाने की चर्चा थी। आरोप है कि बाद में फरधान पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों और कार को मैगलगंज पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद मैगलगंज पुलिस ने अपने क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कर खुलासा किया। सूत्रों का दावा है कि शुरुआती कार्रवाई में अधिक लोग पकड़े गए थे, लेकिन बाद में तीन की गिरफ्तारी दिखाई गई।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि पहले बिजली विभाग से कोई तहरीर नहीं मिली थी। विभाग को भी तार चोरी होने की जानकारी नहीं थी, इसलिए पुष्टि नहीं हुई थी। मैगलगंज क्षेत्र में चोरी सामने आने के बाद जांच आगे बढ़ी। आरोपियों को फरधान और मैगलगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
मैगलगंज विद्युत उपखंड के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि वह मामले की जानकारी जुटाएंगे और संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई करेंगे। गिरफ्तार आरोपियों में एक संविदा लाइनमैन भी शामिल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें