फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुकान के कर्मचारी समेत चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ा

Wed, 15 Jul 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी के मामले में पकड़े आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने इन्वर्टर-बैट्री चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी में दुकान का कर्मचारी और उसके दो साथी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी काजी सगीर अहमद ने तहरीर देकर बताया कि सैधरी में उनकी काजी इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। बीते दो महीनों से दुकान का कर्मचारी अपने दो साथियों के साथ मिलकर धीरे-धीरे सामान चोरी कर रहा था। आरोपियों ने 10 नई इन्वर्टर बैट्री, सात नए इन्वर्टर, 55 पुरानी बैट्री समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। स्टॉक मिलान के दौरान चोरी का पता चला।
एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि जांच में करन निवासी मोहल्ला शिवपुरी, आरिफ निवासी मोहल्ला बेगमबाग और अतहर अली निवासी मोहल्ला महराजनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने घटना स्वीकार कर ली। उनके कब्जे से तीन बैट्री, दो नए इन्वर्टर तथा 36 छोटी-बड़ी पुरानी बैट्री बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें