फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अमित हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चालान भेजा

Tue, 05 Aug 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के सैधरी में हुए अमित हत्याकांड के तीन आरोपियों का पुलिस ने चालान भेजा, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है। आरोपियों में दो सगे भाई सहित एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

दो अगस्त को सैधरी से कुछ दूरी पर स्थित मोहब्बत नगर में अमित की जमकर पिटाई हुई थी। तीन अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। परिजनों को न्याय न मिलने कि आस दिखाई तो ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया था। आक्रोशित परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस प्रशासन सहित एसडीएम ने काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
इसके बाद पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा के आश्वासन के बाद परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कराया था। दो दिनों तक चले बवाल के बाद पुलिस ने नामजद हत्यारोपी वसीम, शमीम और असलम को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हेमंत राय ने बताया कि तीनों आरोपियों का मंगलवार को चालान भेजा गया है। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें