फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लकी ड्रॉ में निकली कार मांगने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर शहर के बाबूराम सराफनगर निवासी शीतल सिंह ने तीन महीने पुराने मामले में नगर की एक फर्म के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कहा कि प्रीत सेल्स प्रोफेशन कंपनी ने 1000 रुपये प्रति माह जमा करने की स्कीम 24 माह के लिए चला रखी थी। फर्म को प्रोपराइटर नरेंद्र कौर निवासी पंजाबी कॉलोनी और पुष्कर उर्फ अनुज कुमार चला रहे थे। 28 फरवरी को लकी ड्रॉ निकाला गया तो शीतल सिंह के टोकन संख्या 472 को लकी विनर घोषित किया गया। जिसमें ब्रेजा कार निकली। शीतल सिंह का कहना है कि प्रपत्र देकर फर्म के शुमप्रीत विर्क और पुष्कर से कार देने की बात की तो उन्होंने तीन माह का समय मांगा।
कहा कि कार बुक कर दी है तीन माह में आ जाएगी। आरोप है कि तीन माह बाद जब समप्रीत विर्क, नरेंदर कौर और पुष्कर से फर्म के ऑफिस में मिला तो तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें