फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोमती नदी में तड़प कर मर गईं हजारों मछलियां

विज्ञापन
गोमती नदी के किनारे मरी पड़ीं मछलियां।
विज्ञापन
नदी के किनारों पर लगे हैं मरी मछलियों के ढेर
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई अजबापुर चीनी मिल से जहरीला पानी छोड़े जाने की आशंका
मैगलगंज। गोमती नदी में जहरीले पानी से लाखों मछलियां और जलीय जीवों की मौत हो गई है। कई गांवों के लोग नदी के किनारे तड़प रहीं मछलियों को पकड़कर अपने घर भी ले गए हैं। नदी के किनारों पर मरीं और जिंदा मछलियों के ढेर लगे हुए हैं।
मंगलवार की सुबह गोमती नदी के किनारे मछलियां तड़पती हुईं दिखाई दीं तो गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद नदी के किनारे मछलियों के जिंदा और मुर्दा के ढेर लगने लगे। जतनगंज पुल से लेकर चपरतला गांव से आगे तक पांच किलोमीटर की दूरी में अत्यधिक मछलियां मरी पाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को आशंका है कि अजबापुर शुगर मिल से जहरीला पानी छोड़ा गया है। जहां गोमती में पानी गिरता है वहां पानी में काफी झाग भी बन रहे हैं। जलस्तर काफी बढ़ गया है। उसकी धार भी तेज हो गई है। वन विभाग के रेंजर एसएस चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें