फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बच्चों ने पी पोलियो खुराक

Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत रविवार को जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने महिला अस्पताल में नवजात बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का विधिवत आगाज किया।
विज्ञापन

प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन बूथों पर ड्राप पिलाई गई है। इसके बाद तीन दिन तक छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन कई संगठनों ने भी कैंप लगाकर बच्चों को दवा पिलाई है।
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर रोटरी क्लब गोला छोटी काशी ने सदर चौराहे पर पल्स पोलियो कैंप का आयोजन कर 205 बच्चों को ड्राप पिलाई। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष माताप्रसाद केडिया, मुकेश कुमार, सुखपाल सिंह, गौरव केडिया, जितेश मेहता, सौरभ दीक्षित सहित स्वास्थ्य विभाग की कांती देवी, अंजू देवी, राधा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पोलियो ड्राप पीने के
बाद बच्ची की मौत
फूलबेहड़ सीएचसी के तहत गांव गुलरिया निवासी विनोद कुमार की दो वर्षीय पुत्री अनन्या को पोलियो ड्राप पिलाई गई थी जिसके तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि इसके अलावा किसी अन्य बच्चे को कोई नुकसान की खबर नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने बताया है मामले की जांच कराई गई है। पोलियो खुराक पीने से बच्चे की मौत नहीं हुई है, बल्कि बच्चा 15 दिन से बीमार था। अन्य बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें