फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले पकड़े गए

विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़़े लूट का प्रयास करने के आरोपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेहजम रोड पर निरंकारी भवन के सामने मेडिकल स्टोर संचालक अजय कुमार सरोज को असलहा दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दो असलहे और बाइक भी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आपराधिक प्रवृत्ति की रही है। कई लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

शिवकॉलोनी निवासी अजय कुमार, सरोज कुमार का बेहजम रोड पर निरंकारी भवन के सामने लवी मेडिकल स्टोर है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10.12 बजे सिरदर्द की दवा खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश ने असलहे के बल पर लूट की कोशिश की थी। दुकानदार अजय कुमार हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गए तो बदमाश तमंचा छोड़ भाग गए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की। रविवार को दोनों बदमाश फरधान के गुमचीनी निवासी राहुल वर्मा व मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें