फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फिरोजाबाद से आए ट्रक को एसएसबी ने रोका

विज्ञापन
संपूर्णानगर में एसएसबी द्वारा पकड़ा गया ट्रक।
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर फिरोजाबाद से चूड़ी भरकर आए एक ट्रक को बसही बाजार में एसएसबी ने रोक लिया। बाद में कागज, बिल आदि सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


बसही बाजार में फिरोजाबाद से चूड़ी भरकर एक ट्रक बसही में सुबह 10ः30 पर पहुंच गया। ट्रक के नेपाल जाने की सूचना मिलने के बाद एसएसबी की टीम वहां पर पहुंची और ट्रक को पकड़कर कैंप लाई। एसएसबी के बसही प्रभारी विकसित यादव ने बताया कि चालक रामप्रकाश व परिचालक रामआश्रय व भोला से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रक फिरोजाबाद से गौरीफंटा होकर धनगढ़ी जाना है।
कुछ सामान बसही बाजार का था, जिसे उतारने यहां आए थे। बिल के अनुसार जो सामान बचा था वह गौरीफंटा के रास्ते धनगढ़ी नेपाल ले जाया जाना था। जिसका मिलान करने के बाद सही पाए जाने पर ट्रक को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें