लखीमपुर। बाढ़ राहत किट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। किट में 26 सामग्री रहेंगी। पांच फर्मों ने आवेदन करते हुए सैम्पल विभाग को दिए थे। जांच के बाद एक फर्म को तय किया गया है। प्रति किट का भाव 3450 रुपये तय हुआ है।
ये सामग्री रहेगी शामिल : किट में लाई ढाई किलो, चना भुना और चना कच्चा दो-दो किलो, चीनी एक किलो, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस एक पैकेट, मोमबत्ती एक पैकेट रहेगी।
इसके अलावा नहाने के दो साबुन, एक बाल्टी व मग, एक त्रिपाल रहेगा। आटा 10 किलो, चावल 10 किलो, अरहर दाल दो किलो, आलू 10 किलो, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च पिसी 100 ग्राम, सब्जी मसाला 200 ग्राम, सरसों का तेल या रिफाइंड एक लीटर व नमक एक किलो रहेगा। इसके अलावा इस बार सेनेटरी पैड, कपड़ा धोने का साबुन, तौलिया, सूती कपड़ा, डिस्पोजल बैग और डेटाॅल या सेवलाॅन साबुन किट में शामिल किया गया है। संवाद