फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 18 Aug 2015 11:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना के तहत खुलवाए गए भोजन निधि खातों में  अक्तूबर से 31 मार्च तक अर्जित ब्याज की सूचना बार-बार मांगे जाने के बाद भी विकास खंड लखीमपुर के तेरह शिक्षकों ने उपलब्ध नहीं कराई। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति के बाद बीएसए ने तेरह शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

भोजन निधि खातों में अर्जित ब्याज की सूचना बार-बार मांगने के बाद भी सूचना न उपलब्ध कराए जाने को लेकर बीएसए ने तेरह अध्यापकों का वेतन रोक दिया है। जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया है उनमें विकास क्षेत्र लखीमपुर के प्राथमिक विद्यालय मल्हपुर की प्रधानाध्यपक अंजू दीक्षित, प्राथमिक विद्यालय सरखनपुर की प्रधानाध्यापक नाजुक खातून, प्राथमिक विद्यालय चककमलापुर के प्रधानाध्यापक वकीलुर्रहमान, प्राथमिक  विद्यालय ढखवा के प्रधानाध्यापक समलिया प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर की प्रधानाध्यापक उपासना कश्यप, प्राथमिक विद्यालय इकबालपुर की प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमारी, प्राथमिक विद्यालय केशवपुर गुरेला की प्रधानाध्यापक आशा सिंह, प्राथमिक विद्यालय लगुचा के प्रधानाध्यापक अनिल सैनी, प्राथमिक विद्यालय जिगनहा खानपुर की प्रधानाध्यापक नीता वर्मा, प्राथमिक विद्यालय रसौरा की  प्रधानाध्यापक सरिता पांडे, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमैठा के प्रधानाध्यापक उपेंद्रनाथ, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरिहातारन के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दुवेशचंद्र अवस्थी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवारीपुर के प्रधानाध्यापक मर्सरत सुल्तान के नाम शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें