फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन कांड में तीसरी गवाही पूरी, एक आरोपी हाईकोर्ट पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बृहस्पतिवार को होगी केस की सुनवाई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। निघासन कांड मामले में एडीजे राहुल सिंह प्रथम की अदालत में केस के तीसरे गवाह की गवाही भी पूरी हो चुकी है। अभियोजन पक्ष की ओर से अब चौथे गवाह को पेश करने की रणनीति बनी है। अदालत ने बृहस्पतिवार को केस की सुनवाई मुकर्रर की है।
निघासन कांड मामले में घटना के दो महीने के भीतर ही केस में तीन अहम गवाह पेश हो चुके हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संजय सिंह और बृजेश पांडे के साथ ही पीड़ित के निजी अधिवक्ता एसके सिंघानिया निरंतर पैरवी में जुटे हैं। मृतक किशोरियों के पिता की गवाही पूरी हो चुकी है। बचाव पक्ष ने तीसरे गवाह से जिरह भी पूरी कर ली है। बुधवार को निघासन पुलिस की ओर से गवाह को समन भी तामील कराए जा चुके हैं। इसमें किशोरियों के चाचा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी हाईकोर्ट पहुंचा
लखीमपुर खीरी। निघासन कांड मामले में तीन आरोपियों की ओर से नाबालिग होने की दलील देते हुए प्रार्थना पत्र पेश किया था, जिसमें दो आरोपियों के प्रार्थना पत्र स्वीकार हुए थे, लेकिन आरोपी जुनैद के नाबालिग होने संबंधी प्रार्थना पत्र को अदालत ने खारिज किया था। नाबालिग होने संबंधी दावेदारी को खारिज करने के आदेश को चुनौती देते हुए आरोपी जुनैद की ओर से हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल की गई है, जिस कारण अब हाईकोर्ट में अदालती फैसले की वैधता पर सुनवाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें