फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छत की टिन उखाड़कर नकदी व लाखों का सामान उठा ले गए चोर

Tue, 20 Jan 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के गांव उदयपुर महेवा में छत पर पड़ी टिन को उखाड़कर चोर घर में घुस गए और 40 हजार रुपये की नकदी के साथ ही लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमित वर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को वह परिवार के साथ ससुराल बेचेपुरवा गए थे। जब वह घर लौटे तो मकान की छत पर पड़ी टिन की चादर उखड़ी पड़ी थी। इतना ही नहीं कमरे के अंदर पहुंचने पर अलमारी का लाॅक भी टूटा था। घर में लगे सीसी कैमरे भी टूटे पड़े थे। पीड़ित का कहना था कि चोरों ने घर की अलमारी से नकदी, एक सोने की चेन, झाला, तीन जोड़ी पायल, दो बच्चों के सोने के पेंडल, एक जोड़ी कान के कुंडल, तीन नाखूनी और दो जोड़ी बिछिया लेकर भाग गए।
शहर कोतवाल राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर एलईडी चोरी-
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव मूड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर एलईडी ले गए। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आंगनबाड़ी कर्मचारी विलकिश खातून ने बताया कि वह 17 जनवरी को जब केंद्र पर पहुंचीं तो वहां ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर एलईडी टीवी और उसका रिमोट लापता था। थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें