फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो घरों से तीन लाख का सामान समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। चोरों ने मझगईं थाने के दो गांवों के दो घरों को निशाना बनाया। 24 हजार नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

मझगईं के दौलतापुर के राजपुर मजरा निवासी रामखेलावन ने बताया कि शुक्रवार रात चोर घर के पीछे बने शौचालय पर चढ़कर घर में घुस आए। परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो रहे थे और कमरे बाहर से बंद थे। चोरों ने रामखेलावन के बड़े लड़के लवकुश के कमरे में रखी अलमारी में कपड़ों के बीच छिपाकर रखी चाभी तलाश ली। बाद में अलमारी के लाकर का ताला खोलकर छह हजार रुपए नकदी व जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपए का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

दूसरे कमरे में अलमारी में रखी गुल्लक से ढाई हजार रुपये भी निकाल ले गए। पड़ोस के गांव धन्नापुरवा निवासी ध्रुवकुमार के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने व चांदी के लाकेट, हाय, चैन, दो जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पायल व 14 हजार नकदी समेत करीब पचास हजार का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें