फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 10 लाख से अधिक का सामान समेट ले गए चोर

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद डॉग स्क्वायड
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चोरों ने बुधवार की रात काशीनगर मोहल्ले के श्रीराम रस्तोगी के सूने पड़े घर को निशाना बनाया। 3.75 लाख रुपये नकदी व जेवर समेत 10 लाख से अधिक का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

काशीनगर निवासी श्रीराम रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार समेत 26 जून को नैनीताल गए थे। बुधवार की रात करीब दो बजे वापस आने पर देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। चोर, पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे थे। चोर घर से 3.75 लाख रुपये नकदी और जेवर ले गए।
घटना का पता चला तो सदर कोतवाली व राजापुर चौकी पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड भी घटनास्थल पर पहुंचा। पीड़ित के बयान दर्ज किए और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। शहर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन


दो दिन में तीन वारदात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
इससे पहले चोर मंगलवार की रात संकटा देवी चौकी के राजगढ़ में मिठाई कारखाना व घर से करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए थे। सीसी कैमरे में भी संदिग्ध नजर आए थे। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वालों तक पुलिस पहुंच गई है। इसी रात गोटैयाबाग में घर के बाहर खड़ी ठेलिया भी चुरा ले गए। बुधवार की रात काशीनगर में चोरी की वारदात हुई। दो दिन में तीन घटनाओं ने शहर कोतवाली पुलिस की गश्त पर सवाल उठे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद डॉग स्क्वायड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें