फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोटा चयन के लिए दोबारा बैठक कराने की मांग

विज्ञापन
पलिया तहसील में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के विचित्रनगर कॉलोनी की महिलाएं बुधवार को तहसील पहुंची और गांव में कोटा चयन के लिए दोबारा से खुली बैठक कराने की मांग करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन स्टेनो को दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम को संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकान का चयन 27 जून को होना था। जिसमें तीन पक्ष कोटे की दुकान चलाने के लिए निर्धारित थे। सभी चाहते थे कि राशन कार्डधारकों द्वारा कोटे की दुकान व कोटेदार का चयन किया जाए लेकिन किसी के प्रभाव में आकर मनमाने ढंग से कोटा प्रस्तावित कर दिया गया, जो गलत है।
कोटा निरस्त किया जाए। साथ ही दोबारा से राशन कार्डधारकों का मतदान कराते हुए कोटे का प्रस्ताव खुली बैठक में कराया जाए। इस दौरान प्रियंका, गीता देवी, सीता देवी, चिरंजी देवी, वर्मा देवी, कांति देवी, प्रेमाजीवती, मैना देवी, अनारा देवी, पूजा देवी, सोनू समेत भारी संख्या में महिला कार्डधारक मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें