छत का जाल उठाकर आंगन में उतरे चोर
बुधवार को सुबह परिजन घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। मौके पर लोहे की रॉड और सरिया पड़ी मिली, जिनसे दरवाजे, लॉक और लॉकर तोड़े गए थे। छत का जाल भी खुला मिला, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर उसी रास्ते घर में दाखिल हुए।
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, एएसपी पवन गौतम, कोतवाल राजेश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।