फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूकेपारा गांव में चोरों ने खंगाले तीन घर

विज्ञापन
चोरी के लिए लगाई गई सेंध।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में जताई अनभिज्ञता
विज्ञापन

बेहजम। चौकी क्षेत्र के लूकेपारा गांव में शनिवार रात को एक ही गांव के तीन अलग-अलग घरों में चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताई है।
पहली चोरी छोटेलाल पुत्र सोनपाल के घर हुई। यहां से चोर नकब लगाकर लाखों का सामान चुरा ले गए। गृहस्वामी सुनीता को चोरी की जानकारी सुबह के वक्त हुई। सुनीता ने पुलिस को बताया कि चोर फूल धातु की पांच थाली, लोटा, चमचा, सोने की माला, कमरबंद, तीन सोने के लॉकेट समेत पांच हजार रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी चोरी महेंद्र पुत्र बदलू निवासी लूकेपारा के घर में हुई। गृहस्वामी महेंद्र अपनी ससुराल गया हुआ था। घर पर सिर्फ पत्नी और बच्चे थे। सुबह महेंद्र की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सूचना पर ससुराल से लौटे महेंद्र ने बताया कि चोर घर में रखी एक जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, एक जोड़ी कुंडल, झुलनी, बच्चे के खडुआ आदि चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

तीसरी चोरी चांदनी पत्नी मनोज के घर में हुई। बताया गया कि घर में दरवाजा नहीं था और चांदनी पत्नी मनोज अपने परिवार सहित छत पर सो रही थीं। पीड़ित चांदनी ने बताया कि घर से चोर दो फूल के लोटा, चार थाली और अन्य सामान चुरा ले गए हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार गंगवार ने भी मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें