फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सब्जी विक्रेता का चोरों ने घर खंगाला

Wed, 27 Aug 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भावदा ग्रंट में सब्जी विक्रेता के घर से मंगलवार रात जेवर व नकदी की चोरी हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश कुमार रोज की तरह सब्जी बेचकर घर लौटे थे। खाना खाकर सपरिवार घर के बाहर सो गए। रात के सन्नाटे में चोर पड़ोस के मकान का सहारा लेकर उनके घर में दाखिल हो गए। कमरे में जमीन में गड़े हुए प्लास्टिक के डिब्बे को उखाड़कर उसमें रखी करधनी, मांग बेंदी, माला, तीन ताबीजों की सोने की माला, एक जोड़ी झाला, कमर बिछुआ, जेवरी आदि के अलावा एक लाख 30 हजार रुपये लेकर भाग गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी रविंद्र पांडे ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें