फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने रौंदी गन्ने और धान की फसल

Wed, 27 Aug 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हाथियों के झुंड से रौंदी फसल दिखाता किसान। संवाद
विज्ञापन
निघासन। बेलरायां क्षेत्र के गांव तकियापुरवा के किसान रोज अली की धान की फसल हाथियों ने रौंद डाली। इसी गांव के मुशर्रफ खान की गन्ने की फसल को झुंड ने खाकर पैरों तले कुचल दिया। उन्होंने दुधवा पार्क प्रशासन से मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दूसरे खेत की फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया था। मोतीपुर के रामकिशोर और पूर्व प्रधान जमाल अहमद की धान की फसल भी हाथियों ने खा डाली और कुचलकर तहस-नहस कर दी।
किसानों का कहना है कि वे असहाय होकर हाथियों के आतंक को बस देखते रह गए। मेहनत और पूंजी को इस तरह उजड़ते देख उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस इंतजाम करने और फसल नुकसान का पूरा मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। किसानों की शिकायतों के आधार पर नुकसान की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होते ही नियमानुसार पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें