फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो सिख किसानों के घर खंगाले लाइसेंसी बंदूक भी ले गए चोर

Sun, 19 Apr 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इसी खिडकी के नीचे दीवार तोड़कर हुई चोरी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा में बीती रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दो सिख किसानों के घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने घरों में घुसकर लाइसेंसी बंदूक, नकदी और लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। एक ही रात में हुई दो घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पहली घटना सलामत नगर भट्ठा निवासी सिख किसान ओमकार सिंह के घर की है। चोर घर के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब पांच तोले सोने के जेवर व 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने गन्ना सेंटर के पास रहने वाले सिख किसान गुरमेल सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां बदमाश पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और एक लाइसेंसी बंदूक, जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि दो घरों में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें