फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफेद कार से आए चोर, डीसीएम से निकाल ले गए 200 लीटर डीजल

Mon, 20 Jul 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे में सफेद रंग की कार से आने वाले डीजल चोरों का गिरोह फिर सक्रिय होने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे गल्ला व्यापारी संजय गुप्ता के घर के बाहर खड़ी डीसीएम के टैंक से चोर करीब 200 लीटर डीजल निकाल ले गए।
विज्ञापन

सुबह वाहन देखने पर चोरी का पता चला। इसके बाद व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें सफेद रंग की कार से आए संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दीं। उन्होंने मैगलगंज पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफेद कार से आने वाला गिरोह लंबे समय से हाईवे किनारे खड़े ट्रकों, डीसीएम और अन्य भारी वाहनों से डीजल-पेट्रोल चोरी कर रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद गिरोह पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों और घटना में प्रयुक्त कार की पहचान की जा रही है। पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें