फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चोर चटका रहे रात में घरों के ताले, सो रही खीरी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से लेकर गांव देहात में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। चोर रात में घरों में घुसकर मेहनत से जुटाए सामान पर झाड़ू फेर जा रहे हैं। वहीं खीरी पुलिस गहरी नींद में सोती दिखाई दे रही है। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 20 दिन से ज्यादा का समय बीतने को है, शहर से लेकर गांवों में चोरों का आतंक है। अमूमन हर रोज कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। बता दें कि बेहजम, नीमगांव, निघासन, मैगलगंज, पलियाकलां, फरधान, फूलबेहड़ सहित अन्य जगहों पर चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं।
घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए खीरी पुलिस के दावे फेल होते दिख रहे हैं। पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर पुलिस उनका हुलिया तक नहीं पता लगा पा रही। लिहाजा, ग्रामीण रातों को सोने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि घर में चोरी न हो इसको लेकर घर का कोई न कोई सदस्य जागता रहता है। वहीं गांवों और चौराहों पर गश्त न के बराबर है। पुलिस रात में आराम फरमाती है, ऐसे में चोर घटनाओं को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल जाते हैं।
विज्ञापन


कहीं कोई गैंग तो सक्रिय नहीं
जिस तरह एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं, ऐसे में किसी न किसी गिरोह के एक्टिव होने की आशंका जताई जा रही है। गिरोह अलग-अलग स्थानों पर मौजूद होकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और मौके से निकल जाते हैं। पुलिस का दावा कि चोरी के खुलासे को लेकर टीमें लगी हैं, इसके बाद भी चोरों का पता नहीं लगाया जा सका है।

रात में गश्त की जा रही है। घटनाओं के खुलासे को लेकर टीमों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें