लखीमपुर खीरी के मोहल्ला महाराजनगर निवासी रियाज अहमद मज्जू के घर चोर ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। तीन दिन पहले ही उनके घर में बेटे और बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में मेहमानों की आवाजाही भी थी। इसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की नाजिया ने बताया कि बुधवार रात में किसी वक्त घर में एक चोर घुस आया। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर दो मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
परिवार के लोगों का कहना है कि चोर जेवर चुराने की नीयत से घुसा था, लेकिन घर की एक महिला जाग गई तो उसे तमंचा दिखाया और भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।