फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते वाहनों से माल उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर चलते वाहनों से माल उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्कार्पियों व चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी के मेला मैदान निवासी ट्रक चालक मुनीश व हेल्पर आरिफ निवासी कठिघरा रविवार को ट्रक में चाय पत्ती भरकर सोनीपत के सापला जा रहा था। तभी रात करीब एक बजे खमरिया चौकी क्षेत्र के शारदापुल पर ट्रक की रस्सी ढीली देखकर ड्राइवर को कुछ शक हुआ तो उसने गाड़ी चहमलपुर के समीप ढाबे पर खड़ी कर दी और देखा तो चाय के बोरे गायब थे। सूचना पर खमरिया चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियों में सवार पृथ्वीपाल लोध निवासी डलईपुरवा मजरा महरिया, नरेन्द्र निवासी ग्राम मिश्रीपुरवा निगोही जिला शाहजहांपुर, यशपाल लोध निवासी भिखारीपुरवा मजरा महरिया थाना ईसानगर व रमेश लोध निवासी घासीपुरवा मजरा बसढिया थाना ईसानगर को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पृथ्वीपाल के घर से पांच बोरी चायपत्ती, तीन डिब्बे डालडा घी, एक बोरा नमकीन, दो डिब्बे पापड़, तीन छत वाले पंखे, एक बोरा चीनी समेत काफी संख्या में माल बरामद किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें