फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोशाला के लिए अलग से होगी खेती

Tue, 07 Apr 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के लिए अब हरे चारे की कमी नहीं होगी। मिशन हरा चारा के तहत ग्राम समाज की जमीन पर नेपियर घास और चरी जैसे बारहमासी चारे उगाए जाएंगे, जिससे पशुओं को नियमित पोषक चारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में 145 से अधिक गोशालाओं में 35 हजार से ज्यादा पशु संरक्षित हैं। गर्मी के दौरान अक्सर हरे चारे की कमी हो जाती है और पशुओं को सूखे चारे पर निर्भर रहना पड़ता है। इसे देखते हुए 160 हेक्टेयर भूमि पर हरा चारा उगाने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक हेक्टेयर पर 22 हजार रुपये की दर से 23.32 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि जिन 60 से अधिक गोशालाओं के पास पर्याप्त जमीन नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल जिम्मेदारी संचालकों को दी गई है, आगे किसानों से अनुबंध की भी तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें