लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत शहर में कार्य कराए जाने के चलते सात दिन का बिजली कटौती रोस्टर जारी किया गया है। 31 मार्च से 6 अप्रैल तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। इसके चलते 31 मार्च को उदयपुर मेहवा, छाउछ गांव व शांति फिल्टर पानी की टंकी, एक अप्रैल को सुंदरपुरवा, आदर्श पुलिया, बाजार मोहल्ला बस स्टैंड व कृषि परिसर क्षेत्र, दो अप्रैल को बरखेरवा, सेंट्रल बैंक क्षेत्र, छाउछ गांव व शांति धाम अस्पताल के आसपास, तीन अप्रैल को शांति फिल्टर पानी की टंकी, मोटेयागंज हरिजन बस्ती व कृषि परिसर, चार अप्रैल को बाजार मोहल्ला, बस स्टैंड, शिकोहाबाड़ी प्राइमरी स्कूल क्षेत्र, पांच अप्रैल को राजगढ़, सेंट्रल बैंक क्षेत्र, शांति ढाबा के पीछे व छाउछ गांव और छह अप्रैल को उदयपुर मेहवा, प्रधान चौराहा व रामायण भवन से डुंडा सिंह चौराहा तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो।