मौसम। बड़ती ठंड से बचने के लिए लोग घरों से बाहर कुछ इस तरह से निकले। संवाद
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिन से सूरज न निकलने से कंपकंपाती ठंड ने जीना दुश्वार कर दिया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री जरूर बढ़ा लेकिन गलन भरी सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, एक सप्ताह और राहत नहीं मिलने वाली। कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को सर्दी का स्तर पहले से ज्यादा बढ़ गया। पछुआ हवा से पूरा पूरे दिन ठंड और गलन बनी रही। रात को सर्दी बढ़ जाने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते ही कोहरा छा गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में कभी कभार धूप निकलेगी, लेकिन बदली का असर बना रहेगा। सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा।
बृहस्पतिवार को दिन का पारा 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़कर आठ डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में भले ही तापमान घटता-बढ़ता रहे, लेकिन सर्दी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलेगी।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
तिथि- अधिकतम तापमान- न्यूनतम
5 जनवरी-21 -9
6 जनवरी - 22 -9
7 जनवरी-22-8
8 जनवरी-22, 8
9 जनवरी-22, 10
10 जनवरी-21, 8
11 जनवरी-20- 7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
मौसम। बड़ती ठंड से बचने के लिए लोग घरों से बाहर कुछ इस तरह से निकले। संवाद