फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ में आज नहीं होगा स्नान

Wed, 14 Jan 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निर्माणाधीन कॉरिडोर में अस्त व्यस्त पड़ा गोकर्ण तीर्थ। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन कॉरिडोर के कारण गोकर्ण तीर्थ अस्त-व्यस्त पड़ा है। ऐसे में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर स्नान नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर को धार्मिक शहर के रूप में जाना जाता है। प्रमुख पर्व पर गोकर्ण तीर्थ में दूर-दराज से श्रद्धालु आकर स्नान कर दान पुण्य करते हैं। इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघ पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है लेकिन निर्माणाधीन कॉरिडोर में गोकर्ण तीर्थ का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में तीर्थ में जल भराया जाना संभव नहीं है। इसलिए श्रद्धालु तीर्थ में स्नान करने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि श्रमिक और भी बढ़ाए जाने हैं। महाशिवरात्रि से पहले तीर्थ कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

वर्जन
तीर्थ का निर्माण पहले पूर्ण करने के लिए कई बार कार्यकारी संस्था के जेई से कहा गया लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसलिए विवश हूं कि तीर्थ में जल नहीं भरवा पाऊंगा। महाशिवरात्रि में भले ही अपने श्रमिक लगाने पड़ें। जल अवश्य भरवाया जाएगा।
विज्ञापन


विजय शुक्ला रिंकू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें