लखीमपुर खीरी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चार से छह अक्तूबर तक सुबह दस से शाम पांच बजे तक विद्युत लाइन आदि की मरम्मत कराने के लिए शट डाउन लिया जाएगा। ऐसे में शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर को इमली चौराहा, खत्री धर्मशाला, सब्जी मंडी, शिव कॉलोनी, कामतानगर एवं पांच अक्तूबर को कपूरथला, हर्षी बंगला, शास्त्रीनगर, पंजाबी कॉलोनी, न्यू वाटर टैंक नंबर- एक, पटेलनगर और छह अक्तूबर को इमली चौराहा, खत्री धर्मशाला, पंजाबी कॉलोनी, न्यू वाटर टैंक नंबर- एक, पटेलनगर की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसलिए मोहल्लों के लोग पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
उधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि चार अक्तूबर को उपकेंद्र रवही एवं मितौली, पांच अक्तूबर को उपकेंद्र बेहजम और छह अक्तूबर को उपकेंद्र मितौली ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह दस से शाम तीन बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइन पर आने वाली पेड़ों की टहनियों की कटाई कराई जाएगी।