लखीमपुर खीरी। राजकीय आईटीआई में इस समय प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके पूरी होने के बाद पढ़ाई होगी। काॅलेज विभिन्न ट्रेडों में हर साल 424 सीटाें पर प्रवेश लेता है। अभी तक 250 से अधिक सीटों पर प्रवेश लिए जा चुके हैं। मौजूदा समय में दूसरी लिस्ट के छात्र-छात्राओं के प्रवेश चल रहे हैं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि लखीमपुर में 424 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होती है। वहीं धौरहरा में भी 284 सीटों पर प्रवेश होते हैं साथ ही चंदन चौकी पर 486 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। बताया कि पहली सूची में रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी की गई थी। इसी सूची के प्रवेश 24 जुलाई तक लिए जाएंगे। कहा कि लखीमपुर में करीब ढाई सौ सीटों पर प्रवेश लिया जा चुका है। वहीं धौरहरा में 284 के सापेक्ष करीब डेढ़ सौ सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। इसके अलावा चंदनचौकी में 486 के सापेक्ष 200 के करीब प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संवाद