फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीएचसी सेमरई में नहीं थी शुगर जांच की स्ट्रिप

Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
केशवापुर/पसगवां। फरधान सीएचसी से जुड़े पीएचसी सेमरई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार व डीपीएम अनिल यादव ने रविवार दोपहर 12 बजे पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने रजिस्टर, लैब, शौचालय, पैथोलॉजी जांच मशीन, डिलीवरी रूम सहित पूरे अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान शुगर जांच की स्ट्रिप की मात्रा कम मिलने पर सीएचसी प्रभारी फरधान को निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा। इधर, पसगवां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगबहादुरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 85 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
डॉ. संजीव मिश्र ने बताया कि बुखार के 26, खांसी के 28, स्किन के 19, हाई ब्लड प्रेशर के 2, संदिग्ध क्षय रोग के दो मरीज देखें गए। इसके अलावा मलेरिया की तीन, एएनसी की एक जांच की गई। पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने जन आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें