फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह तेज धूप तो दोपहर बाद हुई बारिश ने दी राहत

Tue, 01 Jul 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तेज धूप में सिर पर कपड़ा रखकर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक दिन पहले सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। लोगों को सिर और चेहरे को ढककर निकलना पड़ा। वहीं, दोपहर बाद तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि उमस में कोई कमी नहीं रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने भारी वर्षा, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को दोपहर बाद अचानक हुई बारिश में शहर की सड़कों पर लोग बचते नजर आए, करीब एक से डेढ़ घंटे ही बारिश हुई। मंगलवार को शहर में अलग समय पर अलग-अलग स्थानों बारिश का दृश्य देखने को मिला। संवाद

मंगलवार सुबह तेज धूप में सिर पर कपड़ा रखकर जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें