फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलर्ट के बाद भी नहीं हुई बारिश, अभी कई दिन छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस और पसीने से लोग परेशान रहे। हालांकि हवा चलने से अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। अभी पांच-छह दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर तक गर्मी इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बीच-बीच में हवा चली तो अधिकतम पारा 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश के आसार जताए थे। बारिश न होने से लोगों में मायूसी रही।
लोगों का कहना है कि बारिश की भविष्यवाणी से उन्हें थोड़ी आस बंधी थी, लेकिन बादलों ने निराश कर दिया। हालांकि आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच-छह दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें