फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी परिसर में 36 घंटे तक गुल रही बिजली... जवान और परिजन हुए बेहाल

Fri, 25 Jul 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गढ़ी मार्ग पर स्थित एसएसबी परिसर की 36 घंटे बिजली ठप रही। इससे जवानों व उनके परिवारों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। लोग पानी के लिए भी तरस गए। इसके बाद जनरेटर चलाकर जलापूर्ति कराई गई।
विज्ञापन

खास बात ये है कि फॉल्ट खोजने में बिजली कर्मियों को लंबा समय लग गया। शुक्रवार को दोपहर बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इधर, बिजली के अभाव में केंद्रीय विद्यालय में अवकाश भी करना पड़ा पड़ा।
शहर की आपूर्ति दो विद्युत उपकेंद्रों से है, लेकिन एसएसबी परिसर में विद्युत आपूर्ति सीधे 33 केवी लाइन से दी जाती है। एसएसबी परिसर में खुद का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। वैसे तो एसएसबी परिसर में काफी कम फाॅल्ट होते हैं, लेकिन बुधवार रात करीब 2 बजे ऐसा फाॅल्ट हुआ, जिसको ठीक करने में 36 घंटे से अधिक लग गए।
विज्ञापन

बुधवार रात आपूर्ति बाधित हुई, तब से फाॅल्ट खोजने का काम शुरू हुआ, लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे दिन इसे नहीं खोजा जा सका। शुक्रवार दोपहर बाद फाॅल्ट मिला और दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसबी परिसर की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें