फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रहा असमंजस... अब हड़ताल वापसी पर बैठक 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 22 दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल पर शुक्रवार की बैठक के बाद भी स्थितियां साफ नहीं हुई हैं। अब 25 सितंबर की सुबह बैठक बुलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


हापुड़ से लौटे प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों की बैठक के बीच 19 नवंबर को आयोजित महापंचायत की जानकारी दी। इसके बाद वकीलों के बीच कई घंटे काफी विचार विमर्श चला। अंत में अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने हड़ताल वापसी का निर्णय लेते हुए सभा समाप्ति की घोषणा कर दी। हड़ताल वापसी के बाद वकीलों के एक तबके में विरोध शुरू हुआ।
इसके बाद दोबारा लिखित प्रस्ताव देते हुए महामंत्री मनोज कुमार जायसवाल को प्रस्ताव भेजकर पुनः मीटिंग बुलाने का आग्रह किया। दोबारा बैठक में 25 सितंबर की सुबह मीटिंग बुलाने की बात कही गई है। फिलहाल शुक्रवार की शाम तक हड़ताल वापसी को लेकर वकीलों के बीच असमंजस का माहौल बना रहा। बैठक को संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश शुक्ला, योगेश सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, सुरेश सिंह मुन्ना आदि ने संबोधित किया। इस दौरान दर्जनों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें