फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला पहुंची व्यापारी स्वाभिमान यात्रा, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आज स्वाभिमान यात्रा लखीमपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात स्वाभिमान यात्रा के नगर आगमन पर मोहम्मदी रोड स्थित आनंद ज्वैलर्स, रघुनाथ ज्वैलर्स पर व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत किया। नगर पालिका परिषद परिसर में व्यापारी सत्य प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापारी सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में एकता ही सफलता का मूल मंत्र है।
संगठन के 50 वर्ष पूरे होने पर 24 दिसंबर से स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। पहले चरण में दीपोत्सव और मिस्ड कॉल के जरिये 12,000 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली। 75 जिलों में स्वर्ण जयंती के मौके पर व्यापारी सामान्य यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान जो भी व्यापारियों की समस्याएं सामने निकलकर आ रही हैं, उनका यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज लखीमपुर में स्वाभिमान यात्रा पहुंचेगी। सभा का संचालन जिला अध्यक्ष राममोहन सोनी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक अमन गिरी, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, संगठन के राष्ट्रीय मंत्री संदीप वाष्र्णेय, गणेश वाष्र्णेय, जितेंद्र सोनी, मुनेंद्र कुमार मुन्ना सिंह, रमेश शुक्ला, आनंद सोनी, विनोद मिश्रा, विनोद गुप्ता, अशोक कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें