फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कचहरी परिसर में रही दिन भर गहमा-गहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन कांड में आरोपियों को सजा सुनाए जाने की तारीख तय होने के बाद सोमवार को कचहरी परिसर में काफी गहमा-गहमी दिखाई दी। पूरे परिसर में सजा जानने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दिए। कोर्ट नंबर दो के आसपास मीडिया कर्मियों की भीड़ लगी रही। शाम करीब 4.45 बजे दोषियों को कोर्ट से कारागार ले जाने के बाद ही परिसर के आसपास भीड़ कम हुई।
विज्ञापन


11 अगस्त को सजा का फैसला सुरक्षित रखने के बाद 14 को दोषियों को सजा सुनाई जानी थी। इसको लेकर सोमवार सुबह दस बजे से ही कोर्ट नंबर दो के आसपास भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। परिजनों के अलावा तमाम वकीलों और मीडियाकर्मी कोर्ट के बाहर निगाह बनाए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे चार आरोपियों को सजा सुनाई गई।
जिसके बाद वकीलों के साथ ही कोर्ट के आसपास मौजूद लोग फैसले के बारे में जानने का प्रयास करते रहे। वहीं, दोषी पक्ष के परिजन सजा सुनाए जाने के बाद धीमे-धीमे कोर्ट से गायब हो गए। कोर्ट की सारी कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद शाम को सभी दोषियों को जिला कारागार भेज दिया गया। फिलहाल सोमवार को पूरे दिन कचहरी परिसर में गहमा गहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें