फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय: पांच छात्र-छात्राओं प्रवेश निरस्त

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली
विज्ञापन
मितौली। फर्जीवाड़ा कर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने वाले पांच और छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। तय समय में नोटिस का जवाब न देने पर स्कूल प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। अब तक फर्जीवाड़े में शामिल 26 बच्चों के प्रवेश निरस्त हो चुके है।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2023 में 13330 बच्चों ने आवेदन किया था। 80 सीटों के लिए 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें से 7668 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। जून माह के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे। इसमें से 79 बच्चों का चयन हुआ था। जांच के दौरान 16 छात्र-छात्राओं के दूसरी या तीसरी बार परीक्षा देकर चयनित होने की बात सामने आई है। दूसरे चरण की जांच में 8 अगस्त को 5 बच्चों के नाम इस फर्जीवाड़े में सामने आए। सभी के प्रवेश निरस्त किए जा चुके हैं। चौथे चरण की जांच में 11 अगस्त को 4 और पांचवें चरण की जांच में 12 अगस्त को एक बच्चा पकड़ा गया था।
विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के अभिभावकों को नोटिस देकर जवाब मांगा था, मगर किसी ने जवाब नहीं भेजा। इसके चलते पांच और छात्र छात्राओं के प्रवेश निरस्त कर दिए गए है। अब तक इस फर्जीवाड़े में शामिल 26 बच्चो के प्रवेश निरस्त कर दिए गए है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि जो सीटें रिक्त हुई हैं, इन पर प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में बेहजम ब्लॉक सबसे आगे
फर्जीवाड़े में सबसे ज्यादा बेहजम ब्लॉक के बच्चे है। प्रधानाचार्य ने बताया अब तक सबसे ज्यादा बेहजम ब्लॉक के 17 बच्चे फर्जीवाड़े में पकड़े जा चुके है। पहले चरण की जांच में बेहजम के 12, दूसरे चरण की जांच में 3 व तीसरे चरण की जांच में 2 बच्चे पकड़े जा चुके है। इसके अलावा मितौली के चार, रमियाबेहड़ के दो, पसगवां, ईसानगर व धौरहरा का एक- एक बच्चा पकड़ा जा चुका है। अब तक फर्जीवाड़े में 26 बच्चे पकड़े जा चुके है।
इनमें से अधिकतर बच्चे बेहजम के एक निजी विद्यालय के हैं। इसके अलावा इन बच्चों ने बेहजम स्थित एक कोचिंग संस्थान में प्रवेश परीक्षा की तैयारी की है। फिलहाल एसडीएम द्वारा गठित जांच टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम में बीईओ बेहजम सहित तीन लोग शामिल है। 52 बच्चों की प्रवेश प्रकिया पूरी, जांच जारी
प्रधानाचार्य ने बताया कि 80 सीटों के सापेक्ष कुल 79 बच्चों का चयन हुआ था। अब तक कुल 26 बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा में पकड़े जा चुके है। अब तक कुल 52 बच्चों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन इनकी जांच चल रही है।

जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें