पलिया के दरगाह मंदिर के सामने निकला अजगर। स्रोत : वीडियो ग्रैब
पलियाकलां। मोहल्ला अहिरान में दरगाह मंदिर के सामने एक अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों के बनाये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दरगाह मंदिर के सामने सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर पर भक्त पूजा अर्चना करने पहुंचे। अचानक से उनकी नजर नाली से निकलते एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। लोगों की मानें तो करीब दस फुट से अधिक अजगर की लंबाई थी। काफी देर तक वह सड़क पर आकर बीचोंबीच तक घूमता रहा और फिर वापस नाली में जाने लगा। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई और उसके बाद पहुंचे रेंजर विनय कुमार सिंह व डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज ने अपनी टीम के साथ किसी तरह से अजगर को पकड़ा और जंगल में छुड़वाया। संवाद