फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद के लिए धक्का-मुक्की, पुलिस ने रोका वितरण

Fri, 25 Jul 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिंगाही में खाद वितरण के दौरान अफरा-तफरी मचने पर भीड़ को काबू करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। कस्बे में शुक्रवार को जुआरी फार्म हब लिमिटेड नामक एक निजी दुकान पर यूरिया उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान जुट गए। देखते ही देखते वहां किसानों की लंबी कतारें लग गईं। खाद पाने की होड़ में किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

हालात बेकाबू होते देख दुकान संचालक ने प्रशासन से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि, भीड़ काबू में न आती देख पुलिस ने एहतियातन खाद का वितरण तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। प्रशासन ने ऐलान किया कि अब शनिवार सुबह टोकन व्यवस्था के तहत खाद वितरित की जाएगी। अफरा-तफरी के बीच बेलरायां-सिंगाही मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।
-
समिति में खाद पहुंचते ही लगी किसानों की भीड़
फोटो-36
भीखमपुर। कस्बे की बीपैक्स और ओदरहा साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद पहुंचते ही लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई। समिति की ओर से ऋणी किसानों को वरीयता देते हुए आधार और खतौनी लेकर पुलिस की मौजूदगी में टोकन से यूरिया बांटी गई।
विज्ञापन

ओदरहा साधन सहकारी समिति में तीन सौ बैग यूरिया एक दिन पहले पहुंची थी। किसान सुनील कुमार, किशोरी लाल, रामौतार, रामपाल, कुंदन सिंह, सुभाष, संतराम, राकेश,ओमप्रकाश हरिश्चंद्र मोहित वर्मा समेत कई किसानों का कहना था कि दो बोरी यूरिया समिति से मिल रही है।
समिति के सचिव संजय सिंह ने बताया कि ऋणी किसानों को वरीयता देते हुए समिति सदस्य किसानों को उनसे खतौनी और आधार लेकर लगभग सौ किसानों को दो बोरी बैग के हिसाब से टोकन देकर यूरिया बांटी गई। समिति को 600 बैग यूरिया का आवंटन हो चुका है। उर्वरक प्राप्त होते ही अगले सोमवार को बांटी जाएगी।
विज्ञापन


एडीओ कोऑपरेटिव जुल्फिकार अली ने बताया कि भीखमपुर और ओदरहा दोनों समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध है। किसानों को यूरिया की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें