फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत के हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर किया हंगामा

Sat, 06 Sep 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ शांति मार्च निकलते कस्बा वासी।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। नगर पंचायत की ओर से हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ वर्तमान और पूर्व सभासद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मुख्य बाजार में शांति मार्च निकालकर बढ़े टैक्स का विरोध किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ही सैकड़ों की संख्या में नागरिक नगर पंचायत कार्यालय पर एकत्र हुए। उनका आरोप था कि टैक्स में की गई बढ़ोतरी आम लोगों पर बोझ डालने वाली है। कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी न मिलने से नाराज लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया और विरोध में नारे लगाए। बाद में भीड़ मेन बाजार पहुंची और शांति मार्च निकालते हुए अपना रोष जताया।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व सभासद वाजिद हुसैन, सभासद ध्रुव दिवाकर, आशीष भंडारी, दीपू सक्सेना, राहुल गुप्ता, सलाउद्दीन, रामू गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि सूरज कनौजिया, नरेंद्र गुप्ता, शौकत अली, सभासद प्रतिनिधि मंज्जन और पूर्व सभासद महेश सिंह समेत नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें