नवरात्र पर संकटा देवी मंदिर में स्थापित की गई माता रानी की भव्य मूर्तिं- आयोजक
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह पांच ही भक्तों की भीड़ पहुंच गई। पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।
संकटा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है। मंदिर में सोमवार की रात 11.09 से रात 1.14 बजे के बीच धुन लग्न में माता रानी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। सुबह पांच बजे मंदिर समिति की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। लखनऊ से आए कथा व्यास भुसुंडी महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया, जो तीन से शाम सात बजे तक चली। संकटा देवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ दिनों तक विशेष कार्यक्रम होने हैं। मंगलवार से 15 अप्रैल तक श्रीराम कथा और 15 से 17 तक देवी जागरण होगा।
पीपल के पत्ते पर उकेरे नौ देवियों के चित्र
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शिक्षिका कल्पना तिवारी को अपनी चित्रकारी के नए अंदाज के लिए काफी सराहना मिल रही है। शिक्षिका ने चैत्र नवरात्र पर पीपल के पत्ते पर नौ देवियों के चित्र उकेरें हैं।
नवरात्र पर संकटा देवी मंदिर में स्थापित की गई माता रानी की भव्य मूर्तिं- आयोजक
नवरात्र पर संकटा देवी मंदिर में स्थापित की गई माता रानी की भव्य मूर्तिं- आयोजक