मोहल्ला गोटय्याबाग में छत पर पतंग उड़ाते युवक। संवाद
लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति के मौके पर शहर में पतंगबाजी का जबरदस्त उत्साह रहा। सुबह से ही पतंग और मांझे की दुकानों पर भारी भीड़ जुट गई। बच्चों से लेकर युवाओं तक ने जमकर पतंगे खरीदीं और छतों व मैदानों पर दिनभर पतंगबाजी का आनंद लिया।
मिश्राना, हाथीपुर, बेहजम रोड, मेला मैदान, काशीनगर, महाराजनगर, बहादुर नगर, सिकटीहा, गोटय्याबाग, पुराना एसपी बंगला मैदान और शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान जैसे इलाकों में आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। युवाओं ने एक-दूसरे से पेच लड़ाए और हर कटती पतंग के साथ ये काटा, वो काटा की आवाजें आती रहीं।
शाम तक पतंगबाजी का दौर जारी रहा, छतों पर खड़े बच्चे खुशी से तालियां बजाते नजर आए, तो मैदानों में युवाओं के बीच मुकाबले चलते रहे। दुकानों पर भी दिनभर पतंग और मांझा खरीदने वालों की आवाजाही बनी रही।
मोहल्ला गोटय्याबाग में छत पर पतंग उड़ाते युवक। संवाद