फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज तेज हवा चलने के साथ हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिन से सामान्य चल रहे मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में तेज हवा के साथ बिजली कड़कने और बारिश होने की चेतावनी जारी की हैै। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट का पूर्वानुमान नहीं है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा था, तब सुबह में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही दिनभर बादल छाए रहे थे। दिनभर सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई थी। इसके अगले दिन से मौसम साफ हो गया था। शुक्रवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें