क्षय रोगियों को वितरित की पोषण किट
केशव प्रसाद मौर्य ने पांच क्षय रोगियों को पोषण किट, 70 से ज्यादा की उम्र वाले पांच व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा योजना के पांच लाभार्थियों को टूल किट आदि वितरण किए। साथ ही समूहों को आरऑफ और सीआईएफ का 3.66 करोड़ और सीसीएल का 3.90 करोड़ का डेमो चेक दिया।
गूगल मैप ने दिखाया 'मौत का रास्ता': जहां कार गिरी, वहां पर पानी खून से हुआ लाल, मरने वालों में दो भाई शामिल
उन्होंने ने बताया कि दुधवा के लिए हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। बैठक में मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सदर योगेश वर्मा, कस्ता सौरभ सिंह, श्रीनगर मंजू त्यागी, गोला अमन गिरी सहित कुलभूषण सिंह, रामजी दीक्षित, आशु मिश्रा आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निजी कार्यक्रम को बना दिया सरकारी
अफसर कहते सुने गए कि उपमुख्यमंत्री को एक निजी कार्यक्रम में लखीमपुर में आना था। निजी कार्यक्रम को उन्होंने सरकारी कार्यक्रम बना दिया। सरकारी कार्यक्रम होने पर पूरे दिन पुलिस-प्रशासन को भाग दौड़ करनी पड़ी। वहीं छुट्टी का दिन खराब होने की भी खूब चर्चा रही।
खबर से संबंधित वीडियो