फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होटल में किचन नहीं... आतंकियों ने कहां खाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। होटल में रसोई न होने से आतंकवादियों ने होटल में ठहरने के दौरान खाना कहां खाया और नाश्ता कहां किया। आतंकियों को खाना और नाश्ता किसी मददगार ने कराया या फिर किसी ढाबे पर किया। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


असम हाईवे पर स्थित होटल करीब दो साल पहले खोला गया है। होटल में 14 कमरे हैं, मगर होटल में किचन न होने से होटल में ठहरने वालों को खाना और नाश्ता की सुविधा होटल में नहीं मिलती। होटल में ठहरने वाले समीप के होटल या ढाबों पर खाना खाते और नाश्ता करते हैं या फिर होटल मैनेजर समीप के होटलों से खाना मंगवाकर देता है।
होटल में किचन न होने से 13 घंटे 40 मिनट रुकने वाले आतंकवादियों ने खाना कहां खाया, नाश्ता कहां किया या फिर आतंकी खाना और नाश्ता साथ लाए थे... आदि जांच का विषय बन गया है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें