फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी से सीतापुर के लिए कोई सीधी बस नहीं, यात्री होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/मोहम्मदी। मोहम्मदी कहने को तो तहसील है, लेकिन यहां की परिवहन व्यवस्था भगवान भरोसे है। मोहम्मदी से लखीमपुर जिला मुख्यालय और शाहजहांपुर के लिए रोडवेज बसें हैं, लेकिन सीतापुर व राजधानी के लिए कोई बस नहीं। पहले एक राजधानी के लिए बस चलती थी, जो अब बंद है। ऐसे में अब लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

काफी समय पहले मोहम्मदी से सीतापुर के लिए रोडवेज बस चलती थी, जो अब बंद हो चुकी है। काफी लोगों ने सीतापुर के लिए बस संचालन की मांग की, लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया। अगर सीतापुर के लिए बस शुरू हो जाए तो अभय कचनार, महमदपुर, गदमापुर, बगरेठी बुझारी, शंकरपुर सहदेवा, रमुआपुर, गुलरिया परवसतनगर, अकराबाद मोहम्मदपुर कामी, खजुरिया, मगरेना, केहुआ, भगेली, शेखापुर, मगरेना, धमोला, सिसौरा निकूमपुर, मोहम्मदी सराय, जरिया, राजापुरबैनी, बड़ेरा, मियापुर कॉलोनी, रधोला अकराबाद, खजुहा, नयागांव, दरियाबाद आदि ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी मनोज शुक्ला ने कहा कि मोहम्मदी से सीतापुर के लिए बस सेवा चलाई जाए तो लोगों को बहुत सुविधा होगी। मोहम्मदी निवासी रामू रस्तोगी ने कहा कि सीतापुर के लिए सीधे चलने वाली बस से आम जनता को काफी लाभ होगा। बाजार गंज निवासी आनंद गुप्ता ने कहा कि बस न होने से डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें