फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरयू के मांझा घाट पर पुल नहीं, जान जोखिम में डालकर निकलते हैं लोग

विज्ञापन
निघासन क्षेत्र में सरयू नदी के माझा घाट पर पक्का पुल न होने की वजह से इस तरह जान जोखिम में डालक
विज्ञापन
निघासन। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सरयू नदी के मांझा घाट पर पक्का पुल न बनने से लोग परेशान हैं। इस मार्ग पर लोग काफी समय से पुल की मांग करते आ रहे हैं, बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मांझा घाट पर बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। लकड़ी की बल्लियों पर पटरों के सहारे से बना पुल इस कदर जर्जर है कि कभी भी गिर सकता है। बरसात में जब सरजू नदी में पानी उफान पर होता है, तो हर बार ये अस्थायी पुल बह जाता है, जिससे आवागमन बंद हो जाता है। तब लोगों को तीन किलोमीटर का रास्ता 20 किलोमीटर का फेरा लगाकर तय करना पड़ता है।
मांझा निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि हर बरसात में, आने-जाने वाले जनप्रतिनिधियाें से लोग नया पुल बनवाने की मांग करते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। पूर्व प्रधान परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि मांझा नदी के जर्जर लकड़ी के पुल के कारण इस पर से निकलने में हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है। कक्कू सिंह ने बताया कि पुल बना होता तो व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आती, लेकिन कोई ध्यान ही नहीं देता।
विज्ञापन



करीब 20 हजार की आबादी है प्रभावित

सरयू नदी के मांझा घाट पर पक्का पुल बनने से करीब 20 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा। इस पुल को बनवाने की मांग गुरमीत सिंह, बबलू, संतोष, परमजीत सिंह आदि ने भी की थी। दबाव बनाने के लिए विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था। चुनाव में पुल बनाने का आश्वासन दिया गया था, उसके बाद बहिष्कार समाप्त हुआ था, लेकिन चुनाव के बाद हालात जस के तस हैं।

पुल बनवाने या प्रस्ताव के लिए उच्चाधिकारियों या शासन की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए पुल निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव अब तक नहीं गया है। - राजीव निगम, एसडीएम निघासन
विज्ञापन


पुल बनवाने की मांग शासन से की गई है, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। मामले को लोकसभा सत्र में जोर-शोर से उठाया जाएगा। - उत्कर्ष वर्मा, सांसद खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें